T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को टी-20 विश्व कप का हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम की टेंशन बढ़ी हुई है। यूएसए के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम सदमे में है, लेकिन अब उसे राहत की सांस मिली है। पाक टीम में धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री हो गई है। दरअसल, इमाद वसीम चोट के चलते पहले मुकाबले से बाहर हो गए थे। अब वह भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो गए हैं।
इमाद वसीम फिट
पाकिस्तान के कोच गैरी कर्स्टन ने शनिवार को पुष्टि की कि ऑलराउंडर इमाद वसीम फिट हो हैं। उन्हें फिटनेस टेस्ट के बाद हरी झंडी मिल गई है। वह न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 के बहुप्रतीक्षित मैच में खेलेंगे। इमाद वसीम ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। इसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं। कर्स्टन ने कहा कि हम यूएसए के खिलाफ मिली हार से उबरकर वापसी करेंगे। टी-20 क्रिकेट में चीजें बहुत जल्दी बदल जाती हैं। हालांकि कर्स्टन ने प्लेइंग इलेवन पर असमंजस की स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि हम कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल प्लेइंग इलेवन का फैसला नहीं किया गया है।
आजम खान का पत्ता कटना तय
आपको बता दें कि धाकड़ ऑलरांउर इमाद वसीम को पसलियों में चोट के चलते पहले मैच से बाहर कर दिया गया था। इमाद इससे पहले कई बार घुटने की चोट से जूझते रहे हैं। अब ऑलराउंडर के वापस आने से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे आजम खान का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। आजम खान यूएसए के खिलाफ मुकाबले में डक पर आउट हो गए थे।
इमाद ने चटकाए हैं 70 विकेट
इमाद वसीम लेफ्ट आर्म ऑथोडॉक्स गेंदबाज हैं। उन्होंने ने 72 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 70 विकेट चटकाए हैं। जबकि बल्ले से 535 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में वह आठवें नंबर पर उतरे। जहां उन्होंने 13 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 22 रन जड़े। इसके बाद से ही वह कोई मैच नहीं खेल सके हैं। पाकिस्तान को उम्मीद है कि इमाद के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि ये ऑलराउंडर हाई-प्रैशर मैच में कैसा प्रदर्शन करता है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रोहित शर्मा ने चोट पर दिया बड़ा बयान, नासाउ की पिच पर क्यूरेटर हुए ‘कंफ्यूज’
ये भी पढ़ें: NED vs SA: कौन हैं ओटनील बार्टमैन? World Cup में नीदरलैंड की उड़ा डालीं धज्जियां
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: न्यूयॉर्क के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, बारिश से धुला मैच तो दोनों टीमों को कितना नुकसान?
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेरी लाइफ का बेस्ट मैच…मोहम्मद शमी बोले- उसे नहीं भूल सकता
ये भी पढ़ें: World Cup में भारत-पाक मैच की टिकट सबसे महंगी, ICC वेबसाइट पर सस्ती उपलब्ध नहीं!
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
37 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines