IND vs PAK: मेरी लाइफ का बेस्ट मैच...मोहम्मद शमी बोले- उसे नहीं भूल सकता

Mohammed Shami IND vs PAK: स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। शमी ने कहा है कि ये मुकाबला उनके लिए बेहद खास है।

Mohammed Shami IND vs PAK

Mohammed Shami IND vs PAK

Mohammed Shami IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर दुनियाभर के फैंस का क्रेज देखने को मिलता है। दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक इस मैच में पल-पल बदलते नजारे रोमांच को बढ़ा देते हैं। लाखों दर्शकों से भरे मैदान में खिलाड़ियों की हालत कैसी होती होगी, इसे सोचकर ही रोंगटे खड़े होने लगते हैं। कभी-कभी खिलाड़ी खुद भी मैच के बाद अपनी फीलिंग बताते नजर आते हैं, तो वहीं कुछ बरसों बाद इसकी मैमोरी को साझा करते हैं। कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने किया है। रविवार को टी-20 विश्व कप तहत न्यूयॉर्क में होने वाले इस मैच से पहले शमी ने अपनी फीलिंग्स बताई हैं।

विज्ञापन

विराट की उस इनिंग को नहीं भूल सकता

मोहम्मद शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली की बल्लेबाजी के बारे में कहा- 2022 की उस इनिंग को कोई नहीं भूल सकता। मैं भी उस मैच का हिस्सा में भी था। जब विराट कोहली ने पाकिस्तान को धोया, वो अलग ही फीलिंग थी। कमाल की बल्लेबाजी थी। उन्होंने 82 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर करोड़ों दिलों में जगह बना ली थी। वो मेरी लाइफ का बेस्ट मैच है। स्टेडियम में 1 लाख से भी ज्यादा क्राउड मौजूद था। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे ही यादगार पल देखने को मिलें। हम चाहते हैं कि 9 जून 2024 को भी ऐसी ही इनिंग देखने को मिले।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि सुपर-12 के उस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए थे। शमी ने उस मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर इफ्तिखार अहमद का विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।

टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

शमी ने कहा कि पिच पर असामान्य बाउंस हो सकता है, लेकिन टीम इंडिया इस पिच पर एक मैच खेल चुकी है तो उसे इसका आइडिया हो गया है। टीम इंडिया को इसका फायदा मिल सकता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया जी-जान से जुटी है। हालांकि पाकिस्तान की टेंशन थोड़ी बढ़ी हुई है क्योंकि उसे यूएसए से हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ