---विज्ञापन---

खेल angle-right

NED vs SA: कौन हैं ओटनील बार्टमैन? World Cup में नीदरलैंड की उड़ा डालीं धज्जियां

Who is Ottniel Baartman: T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ओटनील बार्टमैन बेहद शानदार गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग की।

---विज्ञापन---

Who is Ottniel Baartman: टी-20 विश्व के मुकाबले बेहद रोमांचक होते जा रहे हैं। रोमांच का एक ऐसा ही नजारा नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। शनिवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड टीम की धज्जियां उड़ा दीं। ओटनील ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2.75 की इकोनॉमी से 4 विकेट चटकाए। उन्होंने मैक्स ओ’दाऊद को 2, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को 40, लोगान वैन बीक को 23 और टिम प्रिंगल को डक पर पवेलियन भेजा। ओटनील की घातक गेंदबाजी के चलते नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में महज 103 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं कि ये अनजान गेंदबाज कौन है…

कौन हैं ओटनील बार्टमैन

मई 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले ओटनील बार्टमैन दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। ओटनील बार्टमैन ने अब तक सिर्फ 2 ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार एंट्री करने वाले बार्टमैन SA लीग में 2023 से हाईऐस्ट विकेट टेकर हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

3 मैचों में चटका चुके हैं 8 विकेट

साउथ अफ्रीका को उनके टैलेंट का अंदाजा पहले ही हो गया था। अब उन्होंने वर्ल्ड कप में भी अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। बार्टमैन के नाम सिर्फ 3 मैचों में 8 विकेट हो गए हैं। बार्टमैन SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाड़ी हैं। फर्स्ट क्लास के 40 मैचों में उनके नाम 109 विकेट दर्ज हैं। जबकि लिस्ट ए के 42 मैचों में 61 और टी-20 के 72 मैचों में 102 विकेट दर्ज हैं। ओटनील के अलावा इस मैच में एनरिक नॉर्टजे ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके। जबकि मार्को जेनसन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट निकाले। केशव महाराज और कैगिसो रबाडा ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: न्यूयॉर्क के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, बारिश से धुला मैच तो दोनों टीमों को कितना नुकसान?

ग्रुप डी में शामिल है टीम  

आपको बता दें कि नीदरलैंड की टीम ग्रुप-डी में शामिल है। जिसमें साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका की टीमें हैं। इस ग्रुप में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड और बांग्लादेश एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं। तीन टीमों के पास 2 अंक हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका की टीम नेट रन रेट के मामले में सबसे ऊपर है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेरी लाइफ का बेस्ट मैच…मोहम्मद शमी बोले- उसे नहीं भूल सकता 

ये भी पढ़ें: World Cup में भारत-पाक मैच की टिकट सबसे महंगी, ICC वेबसाइट पर सस्ती उपलब्ध नहीं!

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल

First published on: Jun 08, 2024 10:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola