IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम में धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, कोच ने दिया बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान टीम में धाकड़ ऑलराउंडर इमाद वसीम (Imad Wasim) की वापसी हो गई है। अब आजम खान का बाहर होना तय माना जा रहा है।

Imad Wasim Pakistan Team

Imad Wasim Pakistan Team

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को टी-20 विश्व कप का हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम की टेंशन बढ़ी हुई है। यूएसए के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम सदमे में है, लेकिन अब उसे राहत की सांस मिली है। पाक टीम में धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री हो गई है। दरअसल, इमाद वसीम चोट के चलते पहले मुकाबले से बाहर हो गए थे। अब वह भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो गए हैं।

विज्ञापन

इमाद वसीम फिट

पाकिस्तान के कोच गैरी कर्स्टन ने शनिवार को पुष्टि की कि ऑलराउंडर इमाद वसीम फिट हो हैं। उन्हें फिटनेस टेस्ट के बाद हरी झंडी मिल गई है। वह न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 के बहुप्रतीक्षित मैच में खेलेंगे। इमाद वसीम ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। इसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं। कर्स्टन ने कहा कि हम यूएसए के खिलाफ मिली हार से उबरकर वापसी करेंगे। टी-20 क्रिकेट में चीजें बहुत जल्दी बदल जाती हैं। हालांकि कर्स्टन ने प्लेइंग इलेवन पर असमंजस की स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि हम कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल प्लेइंग इलेवन का फैसला नहीं किया गया है।

विज्ञापन

आजम खान का पत्ता कटना तय

आपको बता दें कि धाकड़ ऑलरांउर इमाद वसीम को पसलियों में चोट के चलते पहले मैच से बाहर कर दिया गया था। इमाद इससे पहले कई बार घुटने की चोट से जूझते रहे हैं। अब ऑलराउंडर के वापस आने से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे आजम खान का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। आजम खान यूएसए के खिलाफ मुकाबले में डक पर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

इमाद ने चटकाए हैं 70 विकेट

इमाद वसीम लेफ्ट आर्म ऑथोडॉक्स गेंदबाज हैं। उन्होंने ने 72 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 70 विकेट चटकाए हैं। जबकि बल्ले से 535 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में वह आठवें नंबर पर उतरे। जहां उन्होंने 13 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 22 रन जड़े। इसके बाद से ही वह कोई मैच नहीं खेल सके हैं। पाकिस्तान को उम्मीद है कि इमाद के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। देखना दिलचस्प होगा कि ये ऑलराउंडर हाई-प्रैशर मैच में कैसा प्रदर्शन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ