T20 World Cup 2024: इंग्लैंड से बदला लेना है तो रोहित शर्मा को देना होगा इन 3 चीजों पर ध्यान

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पास दो साल पुरानी हार का बदला लेने का मौका है। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को दस विकेट से हार का सामना पड़ा था। ऐसे में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

Munawar Faruqui (93)

T20 World Cup 2024: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से रौंद दिया था। इस मैच के बाद टीम इंडिया में काफी ज्यादा बदलाव हुआ है। उस मैच में खेलने वाले 7 खिलाड़ी भी इस वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं। तो अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो उन्हें इन तीन चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा।

विज्ञापन

शिवम दुबे और अक्षर पटेल का सही प्रयोग

विज्ञापन

शिवम दुबे को टीम में स्पिनर्स के खिलाफ तेजी से रन बनाने के लिए शामिल किया गया था। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनकी कमजोरी खुलकर सामने आ गई है। ऐसे में टीम इंडिया को उनको स्पिनर्स के खिलाफ ही यूज करना चाहिए। दो साल पहले सेमीफाइनल में आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन दिए थे। ऐसे में उन्हें काउंटर करने के लिए टीम इंडिया अक्षर को ऊपर भेज सकती है।

क्रिस जॉर्डन पर कर सकते हैं अटैक

विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाजों को जोफ्रा आर्चर के खिलाफ थोड़ा सतर्क रहना होगा। बुमराह की तरह वो भी बल्लेबाजों को हैरान कर सकते हैं। उनकी जगह पर टीम इंडिया के बल्लेबाज जॉर्डन के खिलाफ अटैक कर सकते हैं। जॉर्डन लगातार अपनी लेंथ को लेकर संघर्ष करते रहते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के पास उनके खिलाफ ज्यादा से ज्यादा रन बनाने का मौका होगा।

विज्ञापन

लेफ्ट आर्म स्पिनर्स कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए धमाल

अगर इंग्लैंड की टीम बेन डकेट को आज भी मौका नहीं देती है तो उनके टॉप 6 में एक भी लेफ्ट हैंड बैट्समैन नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया लिए जडेजा और अक्षर पटेल ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव के होने से टीम इंडिया के पास एक एक्स फैक्टर भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ