IND vs BAN: जीत के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान, ऋषभ पंत को नंबर-3 पर भेजने की बताई वजह

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Match: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच के बाद पहला बयान दिया। उन्होंने ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह की तारीफ की।

Rohit Sharma Rishabh Pant IND vs BAN

Rohit Sharma Rishabh Pant IND vs BAN

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Match: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के तहत शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ नासाउ स्टेडियम में वार्मअप मैच खेला। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 60 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा संजू सैमसन के साथ बल्लेबाजी के लिए आए, जबकि ऋषभ पंत को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। आखिर पंत 3 पर बल्लेबाजी के लिए क्यों आए? मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपने पहले बयान में इसकी वजह बताई।

विज्ञापन

नए मैदान के अनुकूल

रोहित ने इस जीत के बाद कहा- मैं इस जीत से काफी खुश हूं। हम जिस तरह का प्रदर्शन चाहते थे, खेल से हमें काफी कुछ वैसा ही मिला। मैंने टॉस के समय कहा था कि परिस्थितियों के अनुकूल होना महत्वपूर्ण है। हमें नए मैदान और ड्रॉप-इन पिचों के अनुकूल होना है। हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

ऋषभ पंत नंबर-3 पर क्यों?

नंबर 3 पर ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के बारे में रोहित ने कहा कि हम बस उसे एक मौका देना चाहते थे। रोहित ने इसके साथ ही बैटिंग यूनिट के बारे में कहा कि अभी तक हमने यह तय नहीं किया है कि बल्लेबाजी इकाई कैसी रहेगी।

विज्ञापन

डेथ ओवरों में असरदार

रोहित ने आगे बॉलर्स को श्रेय देते हुए कहा कि गेंदबाजों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्शदीप सिंह ने हमें बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। उसके पास बेहतरीन स्किल है और मैच जिताने की क्षमता है। डेथ ओवरों में भी वह असरदार है। हमने आज यह देखा। उसने काफी अच्छी गेंदबाजी की। अर्शदीप ने गेंद को आगे की ओर स्विंग कराया। जबकि बैक एंड पर भी शानदार बॉलिंग की। टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में रोहित ने कहा कि हमारे पास 15 अच्छे खिलाड़ी हैं। हमें देखना होगा कि परिस्थितियां कैसी हैं। फिर इसमें से टीम का अच्छा संयोजन निकालना होगा। बहरहाल, वार्मअप मैच के बाद टीम इंडिया आत्मविश्वास से लबरेज है। देखना होगा कि वह 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत किस तरह से करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ