IND vs BAN: Team India की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप, रोहित शर्मा-संजू सैमसन ने बढ़ाई टेंशन

T20 World Cup 2024 IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच वार्मअप मैच में रोहित शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग जोड़ी के तौर पर उतरे। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Rohit Sharma Sanju Samson

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Rohit Sharma Sanju Samson

T20 World Cup 2024 IND vs BAN: टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए सभी टीमें वार्मअप मैच खेल रही हैं। टीम इंडिया को अपनी तैयारियों के लिए सिर्फ एक मैच मिला है। यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। वार्मअप मैचों से टीमों की तैयारियों का पता चलेगा। शनिवार को न्यूयॉर्क में  भारत-बांग्लादेश के बीच वार्मअप मुकाबले में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही। संजू सैमसन इस मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

विज्ञापन

महज 6 गेंद खेल सके संजू सैमसन, 1 रन बनाया

संजू सैमसन वार्मअप मैच में सिर्फ 6 गेंद खेल सके। उन्होंने केवल 1 रन बनाया। उन्हें दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शोरिफुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। संजू हार्ड लैंथ गेंद को फ्लिक करने के चक्कर में गच्चा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। विराट कोहली की अनुपस्थिति में संजू को ओपनिंग करवाकर कप्तान रोहित शर्मा ने प्रयोग किया, लेकिन ये पूरी तरह से फेल रहा।

विज्ञापन

कप्तान रोहित शर्मा भी फ्लॉप 

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा भी फ्लॉप रहे। रोहित ने 19 गेंदों में महज 23 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का जमाया। रोहित को 7वें ओवर में महमूदुल्लाह ने रिषाद हुसैन के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। दोनों बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। कप्तान रोेहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

विज्ञापन

विराट कोहली बाहर

इस मैच में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने थकान के चलते बाहर रहने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में कोहली न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। कोहली के वार्मअप मैच न खेलने से भारतीय फैंस को झटका लगा है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेले जाने वाले मैच में ओपनिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

रिजर्व: शुभमन गिल, खलील अहमद, आवेश खान और रिंकू सिंह

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

विज्ञापन

रिजर्व: हसन महमूद, अफिफ हुसैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ