IND vs BAN: ऋषभ पंत-हार्दिक पांड्या का धूम धड़ाका, IPL स्टार ने कटा दी नाक

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Match: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वार्मअप मैच में शानदार पारी खेली। पंत ने इस मैच में फिफ्टी जमाई।

Hardik Pandya Rishabh Pant IND vs BAN

Hardik Pandya Rishabh Pant IND vs BAN

T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Match: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और उप कप्तान हार्दिक पांड्या धूम-धड़ाका देखने को मिला है। शनिवार को अपना इकलौता वार्मअप मैच खेलने उतरी भारतीय टीम के दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलकर फैंस की नसों में रोमांच भरा।

विज्ञापन

पंत की तूफानी पारी 

ऋषभ पंत इस मैच में तीसरे स्थान पर खेलने उतरे। उन्होंने 32 गेंदों में शानदार फिफ्टी ठोकी। पंत ने 4 चौके-4 छक्के ठोक 165.63 के स्ट्राइक रेट से कुल 53 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक से एक स्टाइलिश शॉट लगाए। इसके बाद वे रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 22 नवंबर 2022 को खेला था। उसके बाद उनका एक्सीडेंट हुआ और वे चोटिल हो गए। पंत ने हाल ही में आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब उन्होंने वार्मअप मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस को खुश कर दिया है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का धूम-धड़ाका 

उप-कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में छठे स्थान पर उतरे। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 173.91 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 40 रन ठोके। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबलों से पहले हार्दिक की शानदार फॉर्म ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

विज्ञापन

पांड्या ने 17 वें ओवर में जड़े 3 छक्के 

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में एक ओवर में बैक टू बैक 3 छक्के जड़े। पांड्या ने 17वें ओवर में तनवीर इस्लाम की जमकर कुटाई की। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी गेंदों पर गगनचुंबी छक्के ठोक रोमांच का नजारा पेश किया।

विज्ञापन

शिवम दुबे ने बढ़ाई चिंता 

इस मैच में IPL स्टार शिवम दुबे पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वे फ्लॉप रहे। दुबे ने 16 गेंदों में महज 14 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का ठोका, लेकिन वह बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आए। दुबे की फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

सूर्या ने जड़े 31 रन 

सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर आए। उन्होंने 18 गेंदों में 4 चौके जड़कर 172.22 के स्ट्राइक रेट से 31 रन जड़े। शानदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्या को 17वें ओवर में तनवीर इस्लाम ने शिकार बनाया। तौहीद हृदॉय ने सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा 6 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ