T20 World Cup 2024 IND vs BAN Warm Up Match: भारत-बांग्लादेश के बीच शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप के वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम ने 60 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन जड़े। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, तो वहीं कुछ ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के प्रदर्शन में किस खिलाड़ी का क्या योगदान रहा…
ऋषभ पंत
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कोई मुकाबला खेलने उतरे। वह तीसरे नंबर पर आए और विस्फोटक बल्लेबाजी की। पंत ने 32 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 53 रन जड़े। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 4 चौके-4 छक्के ठोक 165.63 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे। शानदार फिफ्टी ठोकने के बाद पंत रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए।
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में छोटी, लेकिन असरदार पारी खेली। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। सूर्या ने 18 गेंदों में 4 चौके जड़कर 172.22 के स्ट्राइक रेट से 31 रन ठोके।
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि गेंदबाजी में उन्हें थोड़ी मार पड़ी। हार्दिक ने छठे नंबर पर उतरकर 23 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 173.91 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 40 रन बनाए। उन्होंने एक ओवर में लगातार तीन छक्के भी ठोके। गेंदबाजी में हार्दिक ने 3 ओवर में 30 रन लुटाकर एक विकेट लिया।
अर्शदीप सिंह
भारत के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में तूफानी गेंदबाजी से बांग्लादेश के होश उड़ा डाले। अर्शदीप ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर सौम्य सरकार और तीसरे ओवर में लिटन दास का विकेट चटकाया। अर्शदीप ने 3 ओवर डाले और 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
शिवम दुबे
शिवम दुबे ने भले ही बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल किया। शिवम 16 गेंदों में महज 14 रन बनाकर आउट हुए। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में महज 13 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। शिवम ने रिषाद हुसैन और जाकिर अली को आउट किया।
ये रहे फ्लॉप
कप्तान रोहित शर्मा 19 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का जड़कर महज 23 रन ही बना सके। उनके जोड़ीदार संजू सैमसन भी फ्लॉप रहे। संजू ने 6 गेंदें खेलीं और महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्हें 6 गेंदें खेलने को मिलीं, लेकिन एक भी चौका या छक्का नहीं जमा पाए। जडेजा ने महज 4 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। जडेजा ने कुल 2 ओवर फेंके और बिना विकेट लिए 11 रन दिए। कुलदीप यादव ने भी निराश किया। उन्होंने 2 ओवर में बिना विकेट लिए 15 रन दिए। अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग, यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला मौका
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: ऋषभ पंत-हार्दिक पांड्या का धूम धड़ाका, IPL स्टार ने कटा दी नाक
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: Team India की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप, रोहित शर्मा-संजू सैमसन ने बढ़ाई टेंशन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा पाक खिलाड़ी, क्या टीम से हो गई गलती?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 USA vs Canada: बारिश में धुला पहला मैच तो कैसे निकलेगा नतीजा? समझें पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक को लेकर पूर्व दिग्गज की टीम इंडिया को चेतावनी, इस रोल में फिट नहीं होते उपकप्तान
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines