IND Vs BAN Warm Up Match: कैसा होगा पिच का मिजाज, पहले मैच के लिए तैयार नासाउ स्टेडियम

IND Vs BAN Pitch Report: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच एकमात्र वार्मअप मैच 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए कैसा होगा यहां पिच का मिजाज?

t20 world cup 2024 ind vs ban pitch report Nassau County International Cricket Stadium

t20 world cup 2024 ind vs ban pitch report Nassau County International Cricket Stadium

IND Vs BAN Pitch Report: टी20 विश्व कप 2024 का बिगुल बज चुका है। सभी टीमें क्रिकेट के इस महाकुंभ में धमाल मचाने के लिए तैयार है। वहीं टीम इंडिया 1 जून को बांग्लादेश के साथ अपना वार्मअप मैच खेलने जा रही है। ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम को विश्व कप के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इस स्टेडियम पर ये पहला मैच होगा। इस स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा में ये कहना उतना आसान नहीं है कि आखिर पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसको ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि एक्सपर्ट ने पिच को लेकर अपनी राय दी है।

विज्ञापन

एडिलेड से लाई गई पिचें

नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल से पिचों को लाया गया है। जैसा कि कोई भी अनुमान लगा सकता है, नीचे की पिचें अतिरिक्त गति और उछाल के कारण लंबे और तेज गेंदबाजों की मदद करती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि ये पिच सिर्फ तेज गेंदबाजों को ही फायदा देगी, यहां स्पिनर्स को भी फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन

वैसे देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई पिचें ज्यादा बल्लेबाजों की भी मदद करती हैं। वहीं पिच को लेकर एडिलेड ओवल के हेड क्यूरेशन हॉफ ने कहा कि पिच में गति और उछाल दोनों देखने को मिलेगा, जिससे गेंद बल्ले पर आराम से आएगी। अच्छी पिचें तैयार की गई है और खिलाड़ियों को इसपर खेलने में भी मजा आने वाला है।

विज्ञापन

एडिलेड ओवल में टी20 इंटरनेशनल आंकड़े

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एडिलेड के ओवल स्टेडियम के आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां अभी तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मैचों मे जीत हासिल की है, तो वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 मैचों में जीत मिली है। पहली पारी में यहां औसतन स्कोर 174 रनों का रहा है। वहीं इस मैदान का हाई स्कोर 241 रनों का रहा है।

विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

भारत बनाम आयरलैंड (5 जून)

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान (9 जून)

भारत बनाम यूएसए (12 जून)

विज्ञापन

भारत बनाम कनाडा (15 जून)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ