T20 World Cup 2024: Opening Ceremony में परफॉर्म करेंगे कई स्टार; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

T20 World Cup 2024 Opening Ceremony: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इस दौरान कई स्टार परफॉर्म करते नजर आएंगे।

T20 World Cup 2024 When Where to Watch Opening Ceremony david rudder ravi b erphaan alves dj ana ultra simmo

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत से पहले होगी ओपनिंग सेरेमनी। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024 Opening Ceremony: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। पहले दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में अमेरिका का सामना कनाडा से और दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की भिड़ंत पापुआ न्यू गिनी से होगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। सभी टीम को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इस दौरान कई स्टार परफॉर्म करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

ये स्टार करेंगे परफॉर्म

टी20 विश्व कप 2024 की ओपनिंग सेरेमनी टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में आयोजित होगी। भारत में ओपनिंग सेरेमनी का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। ओपनिंग सेरेमनी में त्रिनिदाद के सिंगर डेविड रूडर, रवि बी, संगीतकार और गीतकार इरफान अल्वेस, सिंगर डीजे एना और अल्ट्रा सिम्मो परफॉर्म करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, ओमान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, युगांडा, यूएसए और वेस्टइंडीज शामिल हैं।

विज्ञापन

20 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा।
ग्रुप B: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
ग्रुप C: वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी।
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ