T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी बने टीम इंडिया के हीरो, टीम को दिलाई बड़ी जीत

T20 World Cup 2024: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 ने जीत दर्ज ली है। ये टी20 वर्ल्ड कप में भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ चौथी जीत है।

Munawar Faruqui (37)

IND vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने जीत हासिल कर ली है। भारत ने इस मैच में 47 रनों से जीत हासिल की है। ये टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की अफगानिस्तान पर चौथी जीत है। अफगानिस्तान भारत को टी 20 वर्ल्ड कप में अभी तक नहीं हरा पाया है। तो आइये जानते है कि इस मैच टीम के पांच हीरो के बारे में:

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

विज्ञापन

तीन विकेट खोने के बाद टीम इंडिया एक समय संघर्ष कर रही थी। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के साथ जरूरी साझेदारी की। सूर्या ने शानदार फिफ्टी भी बनाई। उन्होंने 28 गेंदों में 53 रन बनाए।

हार्दिक पांड्या

विज्ञापन

90 रन के स्कोर ही पर टीम इंडिया ने अपने चार विकेट खो दिए थे। इस दौरान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार ने टीम इंडिया की पारी को संभाला। दोनों ने 60 रन की साझेदारी की। हार्दिक पंड्या ने 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अक्षर पटेल

विज्ञापन

भारत की इस जीत में अक्षर पटेल का भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने आखिरी ओवर में तेजी से रन बना कर भारत का स्कोर 180 के पार पहुंचाया था। इसके अलावा गेंदबाजी में भी विकेट हासिल किए थे। उन्होंने एक ओवर मेडेन भी किया था।

जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

सुपर 8 के पहले ही मैच में बुमराह का भी जलवा देखने को मिला। उन्होंने अफगानिस्तान के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाज गुरबाज और जजई को आउट किया। गुरबाज इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनने वाले बल्लेबाज थे। ऐसे में उनके जल्दी आउट होने से भी भारत को फायदा हुआ।

अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने भी भारत की जीत में बड़ी भूमिका अदा की है। उन्होंने मैच के अंत में राशिद खान और नवीन अल हक को आउट किया। उनकी शानदार गेंदबाजी की दम पर भारत इस मैच को जल्दी खत्म करने में सफल रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ