T20 WC 2024: जोस बटलर ने रचा इतिहास, मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर बने नंबर-1

T20 World Cup 2024 ENG vs WI: वेस्टइंडीज को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी पहली जीत हासिल की है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने एक खास उपलब्धि को भी अपने नाम किया है।

Jos Buttler

Jos Buttler

T20 World Cup 2024 ENG vs WI: टी20 विश्व कप में आज इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में धमाकेदार शुरुआत की है। इस मैच को जीतने के साथ ही अब इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के ग्रुप 2 में पहले स्थान पर आ गई है। मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके साथ ही बटलर ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

बटलर के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर ने 22 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। अपनी इस छोटी पारी में बटलर ने 2 चौके लगाए। इसके साथ ही अब बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर के नाम अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2967 रन दर्ज हो गए हैं। बटलर अब मोहम्मद रिजवान से आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन

1. जोस बटलर- 2967 रन*
2. मोहम्मद रिजवान- 2952 रन*
3. क्विंटन डी कॉक- 2450 रन*
4. मोहम्मद शहजाद- 2030 रन
5. एमएस धोनी- 1617 रन

विज्ञापन

विज्ञापन

इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता मैच

इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे और इंग्लैंड के सामने जीत लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 87 रनों की नाबाद पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के चलते साल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ