T20 World Cup 2024 Team India

Video: ओपनर्स को लेकर टीम इंडिया में आर-पार? 3 नए दावेदार हुए तैयार

T20 World Cup 2024 Team India: इस विश्व कप में टीम इंडिया एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ खेल रही है और अभी तक ओपनिंग जोड़ी ने टीम और फैंस को काफी निराश किया है। 3 नए दावेदार होने के बावजूद ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

T20 World Cup 2024 Team India: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया एक नई सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरी है। इस बार टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन अभी तक विराट कोहली ओपनिंग कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। जिसके बाद अब टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को बदलने की मांग उठने लगी है। विराट कोहली ने अभी तक इस विश्व कप में महज 29 रन ही बनाए हैं।

विज्ञापन

ओपनिंग में लगातार फ्लॉप होने के बाद भी कोहली से पारी की शुरुआत करावाई जा रही है। जबकि टीम के पास ओपनिंग के 3-3 विकल्प है। जिसमें यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल है। पंत तो फिर भी हर मैच में रन बनाकर रहे हैं लेकिन जायसवाल और सैमसन को तो अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ