हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: दो वर्ल्ड कप दिला चुके दिग्गज ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल बाहर

T20 World Cup 2024 Harbhajan Singh: टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर तलाश तेज है। इस बीच हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने अपनी टीम चुनी है। जिसमें उन्होंने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 Harbhajan Singh: आईपीएल के बाद यूएसए और वेस्ट इंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर सिलेक्टर्स ने भी तलाश तेज कर दी है। कहा जा रहा है कि सिलेक्टर्स आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों पर करीबी से नजर रख रहे हैं। हालांकि चुनौती ये है कि सीनियर खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए या फिर नए-पुराने का कॉम्बिनेशन बनाना चाहिए।

इस बीच कई दिग्गजों ने अपनी-अपनी टीम चुनी है। भारत को दो वर्ल्ड कप दिला चुके हरभजन सिंह ने भी अपनी टीम का खुलासा कर दिया है। भज्जी ने अपनी टीम से हार्दिक पांड्या और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक पांड्या ने बढ़ाई सिलेक्टर्स की चिंता, विकेटकीपर्स की रेस में पिछड़े संजू सैमसन

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या फिटनेस से जूझ रहे हैं

भज्जी का मानना है कि हार्दिक पांड्या के सामने फिटनेस की चुनौती है। गेंद और बल्ले से भी वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें बाहर किया है। पांड्या ने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 151 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी भी खास नहीं रही। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं। भज्जी ने पांड्या की जगह शिवम दुबे को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। इसके पीछे की वजह उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ अटैक को बताया है। शिवम आईपीएल में बेहद घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 51.83 के औसत से 311 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार, पाकिस्तान की सनसनी ने मारी छलांग

विज्ञापन

विकेटकीपर्स में ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगह

इसी के साथ हरभजन ने विकेटकीपर के लिए भी अपनी पसंद बताई है। भज्जी ने सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल को बाहर कर चौंकाया है। केएल ने अब तक 8 मैचों में 37.75 के औसत और 141.12 की स्ट्राइक रेट से 302 रन जड़े हैं। इसके बजाय हरभजन ने ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगह दी है। भज्जी कई बार संजू सैमसन की तारीफ कर चुके हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा करने की आखिरी तारीख 1 मई रखी गई है।

ये भी पढ़ें: बहुत फनी है…ऋषभ पंत ने एक मीम से साधे कई निशाने, शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

हरभजन सिंह की टी-20 वर्ल्ड कप टीम 

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, जसप्रीत बुमराह, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: धोनी हो सकते हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर, दिग्गजों ने बताई बड़ी वजह

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 खेलने के लिए तैयार हुआ खतरनाक खिलाड़ी, सामने आया बड़ा अपडेट 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पूर्व क्रिकेटर ने बताए टीम इंडिया के फाइनल 15 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या का काटा पत्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola