T20 WC 2024: पूर्व क्रिकेटर ने बताए टीम इंडिया के फाइनल 15 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या का काटा पत्ता

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। वहीं इससे पहले टीम इंडिया के एक पूर्व क्रिकेटर ने विश्व कप के लिए अपने संभावित 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड चुना है।

t20 world cup 2024 ambati raydu picked 15 players team india squad no hardik pandya

t20 world cup 2024 ambati raydu picked 15 players team india squad no hardik pandya Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम आईपीएल 2024 के बाद टी20 विश्व कप 2024 खेलती हुई नजर आएगी। आईपीएल के बीच ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। फिलहाल बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें सभी भारतीय खिलाड़ियों पर हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। जिसमें कई युवा खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं। वहीं टी20 विश्व कप को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान किया है। जिसमें इस पूर्व क्रिकेटर ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर द्वारा चुनी गई 15 सदस्य टीम

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर काफी क्यास लगाए जा रहे हैं। हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय रख रहा है। वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपनी 15 सदस्य टीम चुनी है। अपनी 15 सदस्य वाली टीम से अंबाती रायडू ने हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

वहीं रायडू ने दिनेश कार्तिक को अपनी टीम में चुना है। क्योंकि दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। हर मैच में कार्तिक फिनिशर का अहम रोल काफी अच्छे से निभा रहे हैं। अपनी इस टीम में रायडू ने दो अनकैप्ड खिलाड़ी रियान पराग और मयंक यादव को भी शामिल किया है।

विज्ञापन

इस सीजन एलएसजी के लिए मयंक यादव और राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं कई पूर्व क्रिकेट भी इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन

रायडू का संभावित 15 सदस्य स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग, दिनेश कार्तिक, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ