---विज्ञापन---

T20 WC 2024: धोनी हो सकते हैं टीम इंडिया के विकेटकीपर, दिग्गजों ने बताई बड़ी वजह

T20 World Cup 2024 MS Dhoni: टीम इंडिया के विकेटकीपर को लेकर तलाश तेज है। इस बीच एमएस धोनी को खिलाने की मांग हो रही है। फैंस के साथ ही एक्सपर्ट्स ने इस बात का समर्थन किया है।

MS Dhoni Team India Wicketkeeper
---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 MS Dhoni: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विकेटकीपर कौन होगा, इसे लेकर सिलेक्टर्स के बीच माथापच्ची तेज हो गई है। एक जगह और कई दावेदार…आईपीएल में संजू सैमसन, ऋषभ पंत, केएल राहुल और ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ गई है, लेकिन इसी बीच एमएस धोनी को वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विकेटकीपर बनाने की मांग हो रही है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पूर्व क्रिकेटर ने बताए टीम इंडिया के फाइनल 15 खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या का काटा पत्ता

---विज्ञापन---

क्या संन्यास वापस लेकर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपिंग करते हुए थाला के कई फैसलों ने फैंस को हैरान किया है। ऐसे में फैंस भी चाहते हैं कि भले ही धोनी कप्तानी ही न सही बल्कि टीम इंडिया के साथ विकेटकीपिंग करते नजर आएं। ऐसे में अब धोनी को लेकर ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि उन्हें संन्यास वापस लेने के लिए मनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया के टॉप-3 लगभग तैयार, दिग्गज ने चुना तगड़ा कॉम्बिनेशन

---विज्ञापन---

पूर्व खिलाड़ी वरुण आरोन, दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान और वीरेंद्र सहवाग ने भी इसका पुरजोर समर्थन किया है। सहवाग ने तो यहां तक कहा है कि उनका स्ट्राइक रेट 250 से ज्यादा का है। वह टूर्नामेंट में अब तक आउट नहीं हुए हैं। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना जाना चाहिए।

एमएस धोनी को लेकर सहवाग समेत तमाम दिग्गजों ने क्या-क्या कहा है, पूरी जानकारी वीडियो में देखें

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2024 07:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola