IND vs SA Prediction: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस महामुकाबले का आयोजन बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल ग्राउंड में होगा। जिसे लेकर दुनियाभर के फैंस की नजरें टिकी हैं। जहां एक ओर भारतीय टीम इस विश्व कप में लगातार मैच जीतकर और डोमिनेटिंग परफॉर्मेंस देकर फाइनल में पहुंची है तो वहीं साउथ अफ्रीका ने भी चोकर्स का टैग हटाकर फाइनल का रास्ता तय किया है। ऐेसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबले को लेकर कुछ भविष्यवाणी भी सामने आई हैं। एक ऐसी ही भविष्यवाणी एक तोते ने की है। आइए आपको बताते हैं इस दिलचस्प भविष्यवाणी के बारे में…
चोंच से चुना टीम इंडिया का नाम
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक तोते के सामने साउथ अफ्रीका और भारत का नाम लिखी पर्चियां ले जाई जाती हैं। तोता थोड़ी देर तक दोनों पर्चियों को देखता है। इसके बाद चोंच से भारत का नाम चुनता है। यानी तोते की भविष्यवाणी है कि भारतीय टीम फाइनल मैच जीतकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाएगी। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले ही इसी तरह तोते ने भविष्यवाणी की थी। उसकी ये भविष्यवाणी सच भी साबित हुई थी। तोते ने चोंच से साउथ अफ्रीका का नाम पिक किया था। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में बाजी मारी थी।
बारिश का मंडराया खतरा
हालांकि बारबाडोस में होने वाले विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। बारबाडोस में लगातार बारिश हो रही है। मैच के दिन भी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है। इस मैच को पूरा कराने के लिए 29 जून को ही 190 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। इसके बावजूद मैच कराने की स्थिति नहीं रहती है तो इसे 30 जून को रिजर्व डे में ले जाया जाएगा। रिजर्व डे में भी 190 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे। ऐसे में इस मैच को पूरा कराने के लिए काफी समय होगा। फिर बारिश लगातार पड़ती है या फिर आउटफील्ड गीला रहने की वजह से मैच नहीं हो पाता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता चुन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?
ये भी पढ़ें: Video: बारबाडोस में बारिश के आसार, रिजर्व डे पर टाई हुआ तो कैसे निकलेगा नतीजा? जानें ICC का नियम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी मालामाल होगी इंग्लैंड, Team India ने फाइनल जीता तो मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जहां होगा फाइनल, वहां गेंदबाज या बल्लेबाज…कौन रहा हावी?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका या भारत…कौन जीतेगा वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines