T20 World Cup 2024 Canada vs Ireland: टी-20 विश्व कप जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया तो वहीं शुक्रवार को कनाडा ने आयरलैंड को हराकर एक और अपसेट किया। इसी के साथ कनाडा ने आयरलैंड को हराकर अंकतालिका में खलबली मचा दी है। भारत, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड और यूएसए एक ही ग्रुप में हैं। ग्रुप-ए में शामिल इन टीमों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। कनाडा ने आयरलैंड को शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगा दी है।
पाकिस्तान टीम की बढ़ी टेंशन
कनाडा की जीत से पाकिस्तान को थोड़ा झटका लगा है। कनाडा जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से ऊपर आ गई है। जबकि पाकिस्तान की टीम अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। यानी कनाडा ने पाकिस्तान की जमीन खिसकाकर उसे नीचे कर दिया है। कनाडा की टीम 2 मैचों में से 1 में जीत और 1 में हार के बाद 2 अंक और -0.274 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम 1 मैच में जीत के बाद दूसरे स्थान पर है। उसे 2 अंक और +3.065 का नेट रन रेट प्राप्त है। यूएसए की टीम अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले स्थान पर काबिज है। उसके पास 4 अंक और +0.626 का नेट रन रेट है। आयरलैंड की टीम दोनों मैचों में हार के बाद सबसे नीचे पहुंच गई है। उसके पास -1.712 का नेट रन रेट है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ अगला मैच भी हार जाती है तो टीम का सुपर-8 में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा। उसके बाद पाकिस्तान की टीम अगर अपने अगले दो मुकाबले जीत भी जाती है तो उसे 4 अंक ही हासिल हो पाएंगे। इससे उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।
कनाडा ने दिखाया शानदार खेल
कनाडा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए। कनाडा के मिडल ऑर्डर ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। 53 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद निकोलस किर्टोन ने 35 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 49 रन जड़े। वहीं विकेटकीपर श्रेयस मोवा ने 36 गेंदों में 37 रन जड़कर कनाडा को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड के गेंदबाज जोशुआ लिटिल इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 37 रन लुटाए। खराब गेंदबाजी के बाद आयरलैंड की टीम ने फ्लॉप शो दिखाया।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले PCB ने टीम को भेजा मैसेज, बाबर सेना की बढ़ेगी टेंशन
शुरू से ही बैकफुट पर ही आयरलैंड
आयरलैंड की टीम चेज करते हुए शुरू से ही बैकफुट पर रही। टीम के 59 रनों पर उसके 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। फिर जैसे-तैसे जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडायर ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। कनाडा ने ये मुकाबला 12 रन से जीता। कनाडा के गेंदबाज जेरेमी गॉर्डन ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए 4 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि डिलन हेलिगर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। जुनैद सिद्दीकी और कप्तान साद बिन सफर को एक-एक विकेट विकेट मिला। आपको बता दें कि इससे पहले कनाडा को यूएसए के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेल दिखाया, उसने क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया।
ये भी पढ़ें: USA vs PAK: मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को दिखाई ‘औकात’, बाबर आजम को जमकर सुनाया
ये भी पढ़ें: Ind vs Pak: पाकिस्तान के लिए बोझ बने ये 4 खिलाड़ी, टीम इंडिया का कैसे करेंगे सामना
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या पाकिस्तान टीम में पड़ गई फूट? बाबर आजम बने वजह!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines