T20 World Cup 2024 BAN vs NED: बांग्लादेश ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में 25 रन से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 134 रन ही बना सकी। उसे इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ग्रुप-डी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के पास 3 मैचों में से 2 में जीत के बाद 4 पॉइंट और +0.478 का नेट रन रेट हो गया है। जिससे उसका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं इस जीत ने एक वर्ल्ड चैंपियन को बाहर कर दिया है।
वर्ल्ड कप से बाहर हुई श्रीलंका की टीम
दरअसल, बांग्लादेश की जीत के बाद श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है क्योंकि वह अब अगले मैच में जीत के बाद अधिकतम 3 अंक ही हासिल कर सकती है। चूंकि उससे ज्यादा बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के पास अंक हो गए हैं, इस तरह श्रीलंका वर्ल्ड कप में सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है। श्रीलंका का अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 17 जून को होगा।
नीदरलैंड इस तरह कर सकती है क्वालीफाई
ये श्रीलंका के लिए तो औपचारिक मैच होगा, लेकिन नीदरलैंड इस मैच में जीत के बाद बांग्लादेश के बराबर 4 अंकों तक ही पहुंच सकती है। वहीं बांग्लादेश के पास अभी एक मैच और बचा है। ये मैच 17 जून को नेपाल के खिलाफ है। इस मैच में जीतकर वह 6 अंक हासिल कर सकती है। देखना होगा कि बांग्लादेश नेपाल के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।
एक मैच में बारिश ने बिगाड़ा गणित
आपको बता दें कि श्रीलंका को इस बार वर्ल्ड कप के एक मैच में बारिश का खामियाजा उठाना पड़ा। श्रीलंका का नेपाल के खिलाफ 11 जून को खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जिससे उसे सिर्फ 1 अंक से संतोष करना पड़ा। श्रीलंका एक बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। उसने 2014 में भारत को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन इस बार उसे बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है।
ये भी पढ़ें: नसीम शाह की फैन हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, गेंदबाज की वजह से देखने लगीं क्रिकेट
ये भी पढ़ें: ENG vs OMAN: जीत गए तो भी आसान नहीं होगी इंग्लैंड की राह, ओमान तय करेगा चैंपियन की किस्मत
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम पर आफत! क्या बचाएगा कुदरत का निजाम?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में होगा एक और बदलाव? रोहित शर्मा से मिली सहमति
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी बाहर नहीं हुई न्यूजीलैंड, सुपर-8 में इस तरह करेगी क्वालीफाई
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines