IPL 2025: हार्दिक पांड्या नहीं सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हो गया फैसला

Suryakumar Yadav: पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। इसका ऐलान हो गया है।

IPL 2025 (14)

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी, जहां उसका सामना सीएसके से होगा। पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है। वह पहले मैच में सीएसके के खिलाफ कप्तानी करेंगे। इसका ऐलान खुद हार्दिक पांड्या ने 19 मार्च को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन

हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के तहत एक मैच का बैन है। ऐसे में वह सीएसके के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुंबई के नियामित कप्तान हार्दिक पांड्या ने 19 मार्च को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करते हुए बताया कि पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ही मुंबई की कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह भी बाहर

सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जसप्रीत बुमराह भी भाग नहीं लेंगे। क्योंकि बुमराह चोटिल चल रहे हैं। इसका खुलासा खुद हार्दिक ने किया है। सीएसके के खिलाफ मैच में मुंबई के 2 बड़े स्टार भाग नहीं ले पाएंगे। ये टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जस्सी को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आखिरी मैच में चोट लगी थी। जिसकी वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि अब वह सीएसके के खिलाफ पहले मैच में मुंबई का भी प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक, मिचेल सेंटनर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्‍ट, दीपक चाहर, वेंकट सत्यनारायण राजू, मुजीब-उर-रहमान, कॉर्बिन बॉश।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ