आर अश्विन के संन्यास पर सुनील गावस्कर ने की आलोचना, बताया सीरीज के बीच क्यों नहीं लेना था रिटायरमेंट?

R Ashwin: गाबा टेस्ट मैच के बाद आर अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि इस फैसले से सुनील गावस्कर नाखुश दिखे।

r Ashwin
विज्ञापन

R Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के बाद दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया। संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और पूर्व क्रिकेटर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि बीच सीरीज में अश्विन का संन्यास लेना भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर को पसंद नहीं आया है। उन्होंने फिरकी गेंदबाज की आलोचना की है।

सुनील गावस्कर ने की आलोचना

आर अश्विन ने गाबा टेस्ट मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना फैसला सुनाया और कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में आज उनका आखिरी दिन है। गावस्कर ने कहा कि अश्विन को सीरीज के बाद संन्यास लेना चाहिए था। उन्हें बीच सीरीज में टीम का साथ नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि चयन समिति ने एक दौरे के लिए कई खिलाड़ियों को एक उद्देश्य के साथ चुना है। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो वे रिजर्व खिलाड़ियों में से किसी को टीम में शामिल कर सकते हैं। इसलिए, सिडनी ऐसी जगह है जहां स्पिनरों के लिए काफी सहायता उपलब्ध है। इसलिए भारत दो स्पिनरों के साथ खेल सकता था।

Advertisment

26 दिसंबर से चौथा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच में आर अश्विन मौजूद नहीं रहेंगे। क्योंकि वह संन्यास के बाद स्वदेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं। अब तक खेले गए 3 मैचों में आर अश्विन को 1 ही मैच खेलने का मौका मिला है। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। इस मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया था। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में अश्विन ने 6 पारियों में 9 विकेट चटकाए थे। दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ