स्टीव स्मिथ ने चकनाचूर किया राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे

Steve Smith breaks Rahul Dravid Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से खेला जा रहा है. इस मैच में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी भी संभाल रहे हैं. हालांकि मैच के दौरान उन्होंने राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया.

cricket News - 2025-12-26T152335.360
विज्ञापन

Steve Smith breaks Rahul Dravid Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. अब तक खेले गए 3 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. फिलहाल इंग्लैंड 3-0 से आगे चल रही है. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है. इस मैच में स्टीव स्मिथ ने कमाल कर दिया. उन्होंने राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया. अब स्मिथ से आगे केवल जो रूट ही रह गए हैं.

स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा

स्टीव स्मिथ ने चौथे मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ दो शानदार कैच लपके. उन्होंने जैक क्रॉली और बेन स्टोक्स का कैच लपका. इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. स्मिथ के नाम अब 212 कैच हो गए हैं. जबकि राहुव द्रविड़ ने 210 कैच लपके थे. इसके अलावा जो रूट के नाम 214 कैच दर्ज हैं. हालांकि स्मिथ ने बल्लेबाजी में कमाल नहीं किया. उन्होंने 31 गेंदों में 9 रन बनाए और जोश टंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

Advertisment

स्मिथ बल्लेबाजी में भी कर चुके हैं कमाल

स्टीव स्मिथ अपनी फील्डिंग के अलावा बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2010 में डेब्यू किया. स्मिथ ने अब तक 22 टेस्ट मैच में 10589 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 शतक के अलावा 44 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

रैंकखिलाड़ी का नामदेशकुल कैचमैच
1जो रूटइंग्लैंड214156*
2स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया212118*
3राहुल द्रविड़भारत210164
4महेला जयवर्धनेश्रीलंका205149
5जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका200166
6रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया196168
7मार्क वॉऑस्ट्रेलिया181128
8एलिस्टर कुकइंग्लैंड175161
9स्टीफन फ्लेमिंगन्यूजीलैंड171111
10ग्रीम स्मिथदक्षिण अफ्रीका169117

ये भी पढ़ें:- ताबड़तोड़ बैटिंग से लूटी महफिल, पर शतक से चुके विराट कोहली, दिल्ली के लिए ‘आखिरी’ मैच में बनाए इतने रन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ