SL vs IND: सेलेक्टर्स बार-बार क्यों कर रहे इस चैंपियन खिलाड़ी को नजरअंदाज? भारत के लिए T20I का है 'राजा'

Sri Lanka vs India T20 Series: श्रीलंका दौरे के लिए जबसे टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तबसे टीम के सेलेक्शन पर कई सावल उठ रहे हैं। एक बार फिर से सेलेक्टर्स ने चैंपियन खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया।

team india

team india

Sri Lanka vs India T20 Series: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है। इसके बाद दोनों टीमों के वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं। जबसे श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है तबसे कई सारे सवाल भी टीम के सेलेक्शन पर उठ रहे हैं। एक चैंपियन खिलाड़ी को इस दौरे के लिए न तो वनडे और न ही टी20 टीम में चुना गया है। जो सेलेक्शन पर कहीं न कहीं सवाल भी खड़ा करता है, क्योंकि टी20 क्रिकेट में ये खिलाड़ी भारत का ‘राजा’ है।

विज्ञापन

इस चैंपियन खिलाड़ी की हो रही अनदेखी

जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की। युजवेंद्र चहल को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। जिसके चलते चहल को पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर बैठना पड़ा था। इसके बाद जिम्बाब्वे के साथ खेली गई टी20 सीरीज से भी चहल को बाहर रखा गया था। वहीं अब श्रीलंका दौरे के लिए भी चहल को वनडे और टी20 दोनों सीरीज से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

चहले ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टी20 मैच अगस्त 2023 में खेला था। इसके अलावा आखिरी वनडे मैच जनवरी 2023 में खेला था। युजवेंद्र चहल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में चहल के नाम 96 विकेट दर्ज हैं। बावजूद इसके चहल को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

कैसे होगी टीम इंडिया में वापसी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया में फिर से जगह बनानी है तो उनको घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अब इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले चहल के पास विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाकर टीम इंडिया में वापसी करने का मौका होगा।

आईपीएल में चहल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन टीम में जगह बना पाने में नाकामयाब हो रहे हैं। आईपीएल 2024 में चहल ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था, जिसके चलते उनको टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान चहल प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ