अहम ODI सीरीज के लिए हुआ श्रीलंका टीम का ऐलान, 29 अगस्त को खेला जाएगा पहला मुकाबला
Zimbabwe vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वनडे सीरीज के लिए अपने 16 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Sri Lanka Cricket team: श्रीलंका क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे का दौरा करने के लिए तैयार है। श्रीलंका और जिमबाब्वे के बीच 2 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बोर्ड ने श्रीलंका की टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ियों को नजरअंदाज भी किया गया है। श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम 22 अगस्त को रवाना होगी। दौरे का आगाज 2 मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगा। इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 29 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 सीरीज का पहला मैच 3 सितंबर को खेला जाना है, जबकि दूसरा मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं तीसरा मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाना है। टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने टीम का ऐलान नहीं किया है।
पहला ODI: 29 अगस्त, हरारे
दूसरा ODI: 31 अगस्त, हरारे
पहला T20I मैच: 3 सितंबर, हरारे
दूसरा T20I मैच: 6 सितंबर, हरारे
तीसरा T20I मैच: 7 सितंबर, हरारे
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, पवन रथनायके, डुनिथ वेललेज, मिलन रथनायके, महीश तीक्षणा, जेफरी वेंडरसे,असिथा फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: