SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। RR की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों ही टीमों के लिए आज का मैच काफी अहम है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में एंट्री लेगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर यही थम जाएगा।
IPL 2024 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
IPL 2024 में राजस्थान टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। टीम ने अपने पहले 9 मैच में 8 जीते। इसके बाद अगले 5 मैच में टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। एलिमिनेटर में RR ने RCB को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 14 में से 8 मैच जीते। 5 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा और 1 मैच बेनतीजा भी रहा। पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स ने SRH को 8 विकेट से हराया था। हालांकि, टॉप-2 में रहने के कारण टीम को एक और मौका मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, शाहबाज अहमद।
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर: शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, कुलदीप सेन।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: मैनचेस्टर सिटी के इस सदस्य की इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एंट्री, खिताब जिताने की जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विश्व कप की तैयारियों में जुटे हार्दिक पांड्या, लंदन में कर रहे स्पेशल ट्रेनिंग
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
55 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines