Rajat Gupta
Read More
---विज्ञापन---
SRH vs RR, Travis Head, Abhishek Sharma, Heinrich Klaasen: IPL 2024 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की विनर टीम फाइनल का टिकट पक्का करेगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। राजस्थान टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। टीम ने अपने पहले 9 मैच में 8 जीते। इसके बाद अगले 5 मैच में टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। एलिमिनेटर में RR ने RCB को जरूर मात दी, लेकिन टीम के लिए आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है। RR को SHR के इन 5 खिलाड़ियों सें संभलकर रहना होगा
IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का प्रदर्शन उम्दा रहा है। उन्होंने अब तक खेले 13 मैच की 13 पारियों में 44.41 की औसत और 199.62 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। लीग में अब तक वह 4 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 14 पारियों में उन्होंने 36.15 की औसत और 207.04 की स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं। लीग में वह अब तक 3 फिफ्टी जड़ चुके हैं। मौजूदा सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 75* रन है।
TOGETHER, we fight 👊#PlayWithFire pic.twitter.com/OBwzRKa04H
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 23, 2024
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज 17वें सीजन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 13 पारियों में उन्होंने 41.30 की औसत और 180.34 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। क्लासेन के बल्ले से अब तक 3 अर्धशतक लग चुके हैं।
17वें सीजन में टी नटराजन ने अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने 23.50 की औसत और 9.12 की इकॉनमी से 18 शिकार किए हैं। 4/19 इस सीजन उनका बेस्ट प्रदर्शन है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इस सीजन कप्तानी के साथ ही गेंदबाजी में भी छाए हुए हैं। वह अब तक 14 मैच की 14 पारियों में 16 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 32.37 की और इकॉनमी 9.41 की रही है। 3/43 अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: IPL: विराट कोहली को जीतनी है ट्रॉफी, तो करना होगा यह काम; पूर्व कप्तान ने दी सलाह
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा क्वालीफायर तो ये टीम जाएगी फाइनल में, KKR से होगी टक्कर
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।