Sourav Ganguly, Rinku Singh: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया को 2 सर्वश्रेष्ठ टीमों के रूप में चुना। गांगुली ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 की फाइनलिस्ट हैं। उम्मीद है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2024 में अपना दबदबा बनाए रखेगा।
ग्रुप ए में है भारतीय टीम
गांगुली ने कहा, “भारत और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं। मुझे यकीन है कि वे अमेरिका और वेस्टइंडीज में भी ऐसा ही करेंगे।” टी20 विश्व कप 2024 के लिए 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी। भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में इंडिया के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका भी शामिल है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम ग्रुप बी में है। इस समूह में उनके अलावा इंग्लैंड, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान भी शामिल है।
गांगुली ने की स्क्वॉड की तारीफ
भारत अपने ग्रुप स्टेज के मैच संयुक्त राज्य अमेरिका में खेलेगा और अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा। सुपर आठ के बाद टूर्नामेंट कैरेबियाई देशों में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम के बारे में गांगुली ने कहा, “यह एक शानदार टीम है, वे सभी मैच विजेता हैं। सभी 15 खिलाड़ी चुने जाने के लिए काफी अच्छे हैं, मुझे यकीन है कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ सर्वश्रेष्ठ को चुनेंगे।”
रिंकू को इसलिए नहीं मिली जगह
टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि यह समिति द्वारा किए गए सबसे कठिन फैसलों में से एक था। गांगुली ने कहा, ” विश्व कप वेस्टइंडीज में खेला जाना है। वहां पर विकेट धीमे हो सकते हैं और स्पिनर्स को विकेट से मदद मिल सकती है। ऐसे में सिलेक्टर्स स्पिनर के साथ जाना चाहते थे। शायद इसी वजह से रिंकू को मौका नहीं मिला, लेकिन रिंकू के लिए यह सिर्फ शुरुआत है।”
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: टॉस के साथ एक बार फिर छेड़छाड़ करने का आरोप, वायरल वीडियो ने शुरू किया नया विवाद
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: कोलकाता की जीत से साफ हुई प्लेऑफ की तस्वीर, इन 4 टीमों का खत्म हो सकता है सफर
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines