MI vs KKR: कोलकाता की जीत से साफ हुई प्लेऑफ की तस्वीर, इन 4 टीमों का खत्म हो सकता है सफर

These 4 Teams May Out Of Playoff Race: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को इंडियंस को हराकर ना सिर्फ एमआई को झटका दिया है, बल्कि इससे कई टीमें प्रभावित हुईं है। अब अंकतालिका को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये 4 टीमें आसानी से इस रेस से बाहर हो सकती है।

IPL 2024 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Points Table MI vs KKR

These 4 Teams May Out Of Playoff Race: आईपीएल 2024 का रोमांच हर मुकाबले के बाद डबल होते जा रहा है। अब धीरे-धीरे यह भी साफ होते जा रहा है कि प्लेऑफ के लिए कौन सी 4 टीमें क्वालीफाई करने वाली है। कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर की शानदार जीत हुई है। केकेआर की इस जीत से उसकी जगह भी प्लेऑफ में बननी अब पक्की लग रही है। केकेआर अगर एक मैच और जीत लेती है, तो वह क्वालीफाई कर सकती है। दूसरी ओर 4 ऐसी भी टीमें हैं, जिसका प्लेऑफ से पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अंकतालिका में कैसी है KKR की स्थिति

केकेआर और एमआई के बीच आईपीएल 2024 का 51 वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ कई टीमों का सपना चकनाचूर हो गया है। इससे ना सिर्फ मुंबई इंडियंस को, बल्कि अन्य कई टीमों की उम्मीद को भी झटका लगा है। केकेआर की जीत के बाद चेन्नई, लखनऊ से लेकर आरसीबी तक की टीम भी प्रभावित हुई है। बता दें कि कोलकाता इस जीत के साथ 10 मैचों में से 7 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। इससे पहले राजस्थान की जगह प्लेऑफ में पक्की लग रही थी, ऐसे में अन्य कई टीमों को उम्मीद थी कि बाकी 3 जगह तो अभी भी खाली है, जिसमें वो जगह बना सकती है।

विज्ञापन

मुश्किल में है इन 4 टीमों की जगह

लेकिन अब प्लेऑफ के लिए एक और जगह भरता दिख रहा है। इससे उन तमाम टीमों को कारार झटका लगा है, जो अपने मन में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जगाए बैठे थे। अंकतालिका में सभी टीमों की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्लेऑफ की रेस अब सिर्फ 5 टीमों के बीच रह गई है। ऊपर की 5 टीमों में से ही कोई 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर 4 ऐसी भी टीमें हैं, जो अब औपचारिकता बस मैच खेल सकती है। इन 4 टीमों में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम है। इन 4 टीमों का प्लेऑफ से पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ