---विज्ञापन---

‘पाकिस्तान नहीं कर पाएगा…’, सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 पर दिया बड़ा अपडेट

Sourav Ganguly: सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ी बात कही है।

---विज्ञापन---

Sourav Ganguly: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच फिलहाल आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिती है। इस वजह से आईपीएल के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग को भी फिलहाल रोक दिय गया है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि आईपीएल जल्द ही शुरू होगा। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। दादा का मानना है कि पाकिस्तान ज्यादा दिनों तक दबाव नहीं झेल पाएगा।

उम्मीद करता हूं आईपीएल जल्द शुरू होगा- सौरव गांगुली

आईपीएल 2025 को स्थगित करने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि देश में युद्ध जैसी स्थिति है और बीसीसीआई को ऐसा करना पड़ा क्योंकि इसमें बहुत सारे भारतीय और विदेशी खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि आईपीएल जल्द ही फिर से शुरू होगा, क्योंकि टूर्नामेंट का एक महत्वपूर्ण चरण नजदीक है। बीसीसीआई को ऐसा करना ही था, खास तौर पर धर्मशाला, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जयपुर। ये सभी आईपीएल के आयोजन स्थल हैं। कल रात जो स्थिति बनी, उसके अनुसार ऐसा करना जरूरी है। समय के साथ स्थिति बेहतर होती जाएगी और मैच भी खेले जाएंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पंजाब और दिल्ली के बीच अचानक रोका गया था मुकाबला

8 मई की रात में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी। इसी दौरान धर्मशाला में पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। हालांकि ब्लैक आउट की वजह से मुकाबले को बीच में ही रोक दिया गया था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजय शर्मा ने इस विषय पर कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जाने वाला मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया था। लेकिन क्योंकि ऐसी संभावना थी कि ऐसा कुछ हो सकता था, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी और सभी ऑपरेशन स्टाफ पहले से ही प्रशासन के संपर्क में थे। प्रशासन को इस बात की पूरी जानकारी थी।

 

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2025 03:15 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola