SRH vs RCB: स्लो बैटिंग के कारण ट्रोल हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए मजे

SRH vs RCB, Virat Kohli: IPL 2024 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया।

Social media users angry over Virat Kohli slow batting SRH vs RCB IPL 2024

विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी।

SRH vs RCB, Virat Kohli: IPL 2024 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। जयदेव उनादकट ने उन्हें अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया।

विज्ञापन

कोहली ने की धीमी बल्लेबाजी

कोहली ने पावरप्ले के बाद काफी धीमी बल्लेबाजी की और वह इस दौरान एक बाउंड्री तक नहीं लगा पाए। पावरप्ले में विराट ने 18 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 25 गेंदों पर सिर्फ 19 रन ही बनाए। ऐसे में विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स विराट की इस पारी के लिए उनके मजे ले रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स ने विराट का समर्थन भी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट कोहली ने बनाए सर्वाधिक रन

IPL 2024 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो वह अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगाई है। विराट ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 77, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नाबाद 83 और राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 133* रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ