MS Dhoni-Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में 52 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. महिला टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी थी. भारतीय महिला टीम की मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना ने धोनी ने इस खास मैसेज का खुलासा किया है. वहीं, माही ने इस खुलासे पर दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने मंधाना को ही क्यों मैसेज किया था.
महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर धोनी ने मंधाना को किया था मैसेज
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. हालांकि, भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत ने उन्हें भी बधाई देने के लिए प्रेरित किया. भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने एक इवेंट में खुलासा करते हुए बताया कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था और पूरी टीम को अपनी ओर से बधाई देने के लिए कहा था. धोनी ने मैसेज में लिखा, “प्लीज इस जीत में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दें.”
मंधाना ने कहा कि धोनी का मैसेज पाकर वह काफी खुश हुईं. मंधाना के मुताबकि, यह उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि वह जानती हैं कि धोनी आमतौर पर फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं. इसके बावजूद उन्होंने टीम की ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए समय निकाला.
धोनी ने बताया क्यों मंधाना को भेजा था मैसेज?
एमएस धोनी ने भी इस मैसेज के बारे में बात करते हुए बताया कि वह महिला टीम के किसी अन्य खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे. इसीलिए उन्होंने स्मृति मंधाना को मैसेज भेजने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि टीम की इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों को उनकी तरफ से बधाई दी जाए. धोनी ने महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद अहम बताया. उनके मुताबिक, यह उपलब्धि सिर्फ एक बड़ी ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश में महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया भी बदलेगा. उन्होंने कहा कि इस जीत से आने वाली पीढ़ी की लड़कियों को क्रिकेट में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
वर्ल्ड कप जीत में मंधाना ने निभाया था बड़ा रोल
स्मृति मंधाना ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. मंधाना वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 9 मैचों में 54.25 की औसत से 434 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल रहे. वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के बाद मंधाना के करियर में एक और बड़ा बदलाव आया.
अक्टूबर 2026 में हरमनप्रीत कौर के पद छोड़ने के बाद मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नया कप्तान नियुक्त किया गया. उन्हें सभी फॉर्मेट में टीम की कमान सौंपी गई. कप्तान के तौर पर मंधाना ने अपने सफर की शुरुआत भी जीत के साथ की. उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को टी20 और वनडे सीरीज दोनों में 3-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
संबंधित खबरें
चीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
14 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
58 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
2 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines