IND vs PAK: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE? जानें पूरी डिटेल्स

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस का मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और जमकर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

India vs Pakistan, Hong Kong Sixes

India vs Pakistan, Hong Kong Sixes: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. भारत-पाकिस्तान की टीमें हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एक-दूसरे से भिड़ेंगी. अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि यह मैच न तो JioHotstar पर आएगा और न ही Sony LIV पर. इसके लिए आपको अलग प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस का मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हांगकांग के मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. इस टूर्नामेंट में 6-6 खिलाड़ियों की टीमें मैदान पर उतरती हैं और मुकाबला 6 ओवर का होता है. ऐसे में फैंस को कम समय में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी. टीम इंडिया की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान मोहम्मद अब्बास अफरीदी के हाथों में है.

विज्ञापन

कहां देखें IND vs PAK मैच LIVE?

हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट का अधिकार Sony Sports Network के पास हैं. टीवी पर भारत-पाकिस्तान मुकाबला Sony Sports Ten 2 और इसके HD चैनल पर देखा जा सकता है. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप यूजर्स FanCode ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ