स्मृति मंधाना बनेंगी टीम इंडिया की नई कप्तान? स्टार बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

Smriti Mandhana: लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बड़ा बयान दिया है. मंधाना ने स्वीकार किया है कि वह हरमनप्रीत कौर की जगह टीम की नई कप्तान बनने के लिए तैयार हैं.

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (PIC Credit - X)

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर की जगह लेने के लिए तैयार हैं. मंधाना ने साफ कहा है कि जब भी मौका मिलेगा वह यह बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. वह फिलहाल टीम की उपकप्तान हैं और सालों से हरमनप्रीत की कप्तानी में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने कई मौकों पर हरमनप्रीत की गैर-मौजूदगी में भारत की कप्तानी भी संभाली है और सफलता दिलाई है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की कप्तान बनने के लिए तैयार स्मृति मंधाना

द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में स्मृति मांधाना से जब पूछा गया कि, कप्तानी में बदलाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. क्या आप भारत की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं, अगर आपसे कहा जाए? जवाब में मंधाना ने कहा, “हां बिल्कुल. मैं तैयार हूं.” 29 वर्षीय मंधाना ने अपनी कप्तानी क्षमता पर पूरा भरोसा जताया है.

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में मांधना ने न सिर्फ एक भरोसेमंद बल्लेबाज, बल्कि एक लीडर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है. लंबे समय तक उपकप्तान रहने से उन्हें नेतृत्व का अच्छा अनुभव भी मिला है और हरमनप्रीत कौर की गैर-मौजूदगी में वह कई बार टीम की कमान भी संभाल चुकी हैं. दबाव भरे मुकाबलों में शांत रहकर सही फैसले लेना और टीम को संभालने की उनकी क्षमताओं ने उन्हें कप्तान बनने का मजूबत दावेदार बना दिया है.

स्मृति मांधना का कप्तानी रिकॉर्ड

मांधना भारत महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी के लिए मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल और 4 वनडे मैचों में कप्तानी की है, जिनमें कुल 15 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है. उनकी अगुवाई में खेले गए सभी चार वनडे मैचों में भारतीय टीम अजेय रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बदला, ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ की हुई एंट्री

लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत को किया याद

मांधना का यह बयान क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद आया है. लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 270 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित की. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को दोनों पारियों में क्रमशः 170 और 186 रन पर समेटते हुए जीत दर्ज की.

इस मैच में मंधाना ने अहम भूमिका निभाई और पहली पारी में 83 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी शानदार अर्धशतक जड़ा. मंधाना ने कहा, “लॉर्ड्स में खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच का हिस्सा बनना और उससे भी बढ़कर, उसमें जीत हासिल करना अद्भुत अनुभव था. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में योगदान देना खास था. बचपन में हम सभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना देखते थे, इसलिए लॉर्ड्स में इसे पूरा करना और भी यादगार बन गया.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ