गौतम गंभीर को मिले 10 में से सिर्फ 4 नंबर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गिनाई कोचिंग में खामियां

Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर की कोचिंग को 10 में से सिर्फ 4 नंबर दिए हैं. कैफ ने उनकी कोचिंग में खामियां बताई हैं और विराट कोहली के साथ उनके रिश्ते के अलावा टीम ट्रांसपरेंसी पर सवाल उठाए.

Gautam Gambhir (Image generated by AI)
1 / 9
Gautam Gambhir (Image generated by AI)

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साल 2024 में पदभार संभाला था और उनकी अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी समेत कई यादगार सफलताएं हासिल की हैं. लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ उनके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है. कैफ ने गंभीर की कोचिंग को 10 में से सिर्फ 4 नंबर दिए और कई खामियां भी गिनाई हैं. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने बतौर हेड कोच पूरे किए 2 साल

गौतम गंभीर ने बतौर हेड कोच पूरे किए 2 साल2 / 9

गंभीर को 9 जुलाई 2024 को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था. उनके नेतृत्व में भारत ने दो ICC ट्रॉफी (टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025) जीती. वह 2 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय हेड कोच हैं. उनका अगला टारगेट 2027 वनडे वर्ल्ड कप है. ऐसे में उनके कोचिंग रिपोर्ट कोर्ड को लेकर चर्चा हो रही है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने गंभीर की कोचिंग को दिए सिर्फ 4 नंबर

मोहम्मद कैफ ने गंभीर की कोचिंग को दिए सिर्फ 4 नंबर3 / 9

क्रिकबज के एक शो पर जब मोहम्मद कैफ से पूछा गया कि आप गौतम गंभीर के दो साल के कोचिंग कार्यकाल को कितने नंबर देंगे? तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘‘मैं थोड़ा नंबर काटूंगा. मैं कम पर जाऊंगा. 4 नंबर.’’ एंकर ने आश्चर्य जताते हुए पूछा, ‘10 में से? कैफ ने हामी भरी जताई और उनकी कोचिंग की खामियां बताई. (PIC Credit -AI)

कोहली-गंभीर के रिश्ते पर जताई चिंता

कोहली-गंभीर के रिश्ते पर जताई चिंता4 / 9

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा, "अभी जैसा सुनने में आ रहा है कि विराट कोहली-गौतम गंभीर, भई वो तस्वीरें सामने नहीं आ रही हैं. दोनों की साथ में पिक्चर नहीं दिख रही है. पता नहीं कि दोनों में बातचीत हो रही है या नहीं हो रही है. रोहित शर्मा के साथ तो दिख गया कि प्रैक्टिस में गौतम गंभीर हैं, बातचीत हो रही है. वहां गिल के साथ बात हो रही है. ये एक कमी है.’’ (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

कोचेस का काम होता ट्रांसपरेंसी बनाए रखना

कोचेस का काम होता ट्रांसपरेंसी बनाए रखना5 / 9

कैफ ने कहा, "कोचेस का काम होता है कि मान लो प्लेयर ऊपर-नीचे है, कोई ड्राप है, कोई अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं है, उसके साथ सलूक अच्छा नहीं हुआ, वह खुश नहीं है. संजू सैमसन की बात हो रही है. संजू ड्राप किये गए या सूर्यवंशी ड्राप हुए. यह कोच का काम होता है. उनके साथ जो और लोग हैं. वह ही उन्हें लेकर आए हैं. सपोर्ट स्टाफ भी गौतम गंभीर ही लेकर आए हैं. इन सबका काम होता है कि भई ट्रांसपरेंसी, बातचीत करना, बताएं, सबको सेम पेज पर रखें." (PIC Credit -AI)

'ड्रॉप हुआ तो क्या कारण है'

'ड्रॉप हुआ तो क्या कारण है'6 / 9

कैफ ने कहा, "हार-जीत का फैसला तो मैदान पर होगा. वहां तो प्लेयर खेलता है पर उसके पीछे जो चीजें होती हैं कि ड्रॉप हुआ तो क्या कारण है, बता दो भाई. तो मुझे लगता है कि इस एरिया में इम्प्रूव करना है. कह दें कि हम तुम्हें ब्रेक दे रहे हैं या जो भी हो. बंदा दुविधा में न हो.’’ (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

'कोहली और गंभीर साथ में काम नहीं कर रहे हैं'

'कोहली और गंभीर साथ में काम नहीं कर रहे हैं'7 / 9

मोहम्मद कैफ ने कहा, "अभी विराट कोहली और गौतम गंभीर साथ में काम नहीं कर रहे हैं तो यह हमारे लिए अच्छी खबर नहीं है. अगर वे सेम पेज पर नहीं हैं तो यह हिंदुस्तान के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि इंग्लैंड टूर हम किस पर फोकस कर रहे हैं. हम 2027 वर्ल्ड कप पर फोकस कर रहे हैं. वह साउथ अफ्रीका में होना है. वहां आसान नहीं होगा." (PIC Credit -AI)

'विदेशी कंडीशन में जीतना है तो एकजुट रखना पड़ेगा'

'विदेशी कंडीशन में जीतना है तो एकजुट रखना पड़ेगा'8 / 9

मोहम्मद कैफ ने कहा, "विदेशी कंडीशन में आपको जीतना आसान नहीं होगा. तो आपको सबको एकजुट रखना पड़ेगा. सीनियर्स प्लेयर्स का बहुत रोल है. इसे लेकर सब बात कर रहे हैं. तो सीनियर्स के साथ आपको खुद जाकर बात करो. रूम पर जाकर बात करो. बैठो, क्या दिक्कत है. कैसे हम ठीक कर सकते हैं. यह कोच का काम होता है." (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

जॉन राइट का दिया उदाहरण

जॉन राइट का दिया उदाहरण9 / 9

मोहम्मद कैफ ने जहीर खान की ओर इशारा करते हुए कहा, "हम लोग जब खेलते थे, जॉन राइट कोच थे. वह ऐसे कोई टैक्टिकल कॉल नहीं थोप रहे होते थे सौरव गांगुली के ऊपर कि यही करना है. वह और सौरव गांगुली एक सोच के साथ काम करते थे, कि अगले मैच में क्या कर सकते हैं? कौन कहां खेल सकता है? तुम बताओ सौरव तुम कॉल लो, तो ऐसे टीम चलती है. मैं इसलिए नंबर काट रहा हूं कि गौतम गंभीर के पास बहुत अच्छा मौका था कि इस टीम के साथ और उपलब्धियां हासिल करने की.’’ (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन