PAK vs WI: पाकिस्तान को हराकर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 34 साल बाद किया ये कारनामा

Pakistan vs West Indies 2nd Test: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है।

PAK vs WI

PAK vs WI

Pakistan vs West Indies 2nd Test: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है। दूसरी पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब देखने को मिली और वेस्टइंडीज की खतरनाक गेंदबाजी के सामने टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

120 रन से जीता मैच

मैच की पहली पारी में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे। जबकि इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 163 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने 244 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में महज 133 रन पर ढेर हो गई थी। जिसके चलते वेस्टइंडीज ने 120 रन से मैच को जीत लिया।

दूसरी पारी में पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 25 और कामरान गुलाम ने 19 रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए जोमेल वार्रिकान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं केविन सिंक्लेयर ने 3 और गुडाकेश मोती ने 2 विकेट हासिल किए थे।

34 साल बाद हासिल की जीत

जहां पहले मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 127 रन से हराया तो वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने मेजबान को 120 रन से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज ने 34 साल के बाद जीत हासिल की है।

जोमेल वार्रिकान बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

इस सीरीज में वेस्टइंडीज के धाकड़ गेंदबाज जोमेल वार्रिकान ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। पहली पारी में उन्होंने 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। यानी कुल मिलाकर उन्होंने इस सीरीज में 9 विकेट चटकाए, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ