स्मृति मंधाना ने ICC रैंकिंग में गाड़ा झंडा, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने आईसीसी रैंकिंग में अपना झंडा गाड़ा है। उन्होंने लंबी छलांग लगाई है।

ICC (8)

Smriti Mandhana: भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने आईसीसी रैंकिंग में अपना जलवा बिखेरा है। बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाल मचाया था। अब इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है।

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने लगाई लंबी छलांग

स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में अपना झंडा गाड़ा है। वह तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मंधाना को 1 पायदान का फायदा हुआ है। वह 753 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेथ मूनी हैं।

विज्ञापन

ऐसा है टॉप 5 का हाल

महिला टी-20 रैंकिंग में बेथ मूनी 757 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर स्मृति मंधाना और तीसरे नंबर पर हेले मैथ्यूज हैं। वह 748 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं ताहलिया मैकग्राथ 748 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं लौरा वोल्वार्ड् 736 अंक के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान हैं।

स्मृति मंधाना ने टी-20 में किया शानदार फॉर्म

वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति मंधाना ने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीनों ही मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। पहले मैच में उन्होंने 54 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने 62 रनों की पारी खेली। वहीं तीसरे मैच में मंधाना के बल्ले से 77 रन निकले थे। वहीं टी-20 में धमाल मचाने के बाद स्मृति मंधाना ने वनडे सीरीज के पहले मैच में भी 91 रनों की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने अब तक खेले गए 7 टेस्ट मैच में 629 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक के अलावा 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 92 वनडे मैच में अब तक इस बल्लेबाज ने 45.38 की औसत के साथ 3903 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक के अलावा 28 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वहीं 148 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 29.38 की औसत के साथ 3761 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ