रोहित-विराट या कोई और…? शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

Shubman Gill: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. बतौर कप्तान गिल की ये ऑस्ट्रेलिया में पहली हार थी. मैच के बाद कप्तान साहब ने हार पर बात की. उन्होंने हार की असली वजह भी बताई है, जो सुर्खियों में हैं. भारतीय टीम 0-1 से सीरीज में पीछो हो गई है.

cricket News (27)

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला गया. भारत ने खराब बल्लेबाजी की और मैच में हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस हार की असली वजह बताई है. 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज में अब भारतीय टीम 0-1 से पीछे हो गई है.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह कभी आसान नहीं होता. जब आप पावरप्ले में तीन विकेट खो देते हैं, तो आप हमेशा वापसी करने की कोशिश करते हैं. इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला और सकारात्मक पहलू भी. 26 ओवरों में 130 रनों का बचाव करते हुए, हम खेल को काफी गहराई तक ले गए, इसलिए हम इससे संतुष्ट हैं. हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम जहां भी खेलते हैं, दर्शक भारी संख्या में आते हैं.

विज्ञापन

भारत ने पावर प्ले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था. गिल को लगता है कि यहां से भारतीय टीम पीछे हो गई और मैच में वापसी नहीं कर पाई.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 26 ओवर में 136 रन बनाए थे. बारिश की वजह से मुकाबला 26 ओवर का कर दिया गया था. भारत की ओर से रोहित शर्मा 14 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभमन गिल 18 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं विराट कोहली का भी खाता नहीं खुला. वह 8 गेंदों में 0 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने. अंत में केएल राहुल ने 31 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 38 गेंदों में 31 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में ही 7 विकट से जीत हासिल कर ली. कप्तान मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों में 46 रन बनाए. इसके अलावा जोश फिलिप्स ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए. वहीं मैट रेशो ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ