IND vs NZ: हार के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे हाथ से फिसल गया दूसरा वनडे

Shubman Gill Post Match Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. केएल राहुल की शतकीय पारी बेकार चली गई. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने असली वजह बताई. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

शुभमन गिल

शुभमन गिल

Shubman Gill Post Match Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. केएल राहुल की शतकीय पारी के दमपर भी भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी.

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजी विभाग इस मैच में फ्लॉप साबित हुई, जिसकी वजह से टीम इंडिया 284 रन को डिफेंड नहीं कर पाई. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने हार की असली वजह भी बताई है.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

हार के बाद गिल ने बड़ा बयान दिया और कहा बीच के ओवरों में हम कोई विकेट नहीं ले पाए. पांच फील्डर लगे होने पर, अगर बीच के ओवरों में विकेट नहीं लिए जाते, तो 15-20 रन और जोड़ने के बावजूद भी स्थिति बहुत मुश्किल हो जाती है. और अगर बीच के ओवरों में विकेट नहीं लिए जाते, तो बल्लेबाज को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है.

उन्होंने आगे कहा पहले 10-15 ओवरों में गेंद थोड़ी स्विंग हो रही थी. गेंदबाजी में हमें और ज्यादा आक्रामक होना चाहिए था. पिछले मैच में भी हमने कुछ मौके गंवा दिए थे. गिल ने अपने बयान से साफ कर दिया कि खराब गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने 92 गेंदों में 112 रन बनाए थे. इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 286 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ