India vs England Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसके 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस बार टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं और सीरीज में अभी तक गिल का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वहीं सीरीज के इंग्लैंड में ही पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के एक चैरिटी इवेंट में शुभमन गिल के साथ पूरी भारतीय टीम और कुछ दिग्गज भी पहुंचे थे। वहीं इस इवेंट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की मौजूद थीं। अब इस इवेंट से शुभमन गिल का एक अंजान लड़की के साथ बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस वीडियो में सारा तेंदुलकर भी रिएक्शन देती हुई दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दरअसल काफी समय से शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के एक-दूसरे को डेटिंग करने की अफवाहें चल रही हैं। हालांकि आजतक इन दोनों की तरफ से इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है तो फैंस अक्सर अंदाजे लगाते रहते हैं। वहीं इंग्लैंड में युवराज सिंह के चैरिटी इवेंट में सारा तेंदुलकर भी अपने माता-पिता के साथ आईं थीं, अब इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है। जिसकी वजह है वीडियो में शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का दिखना।
दरअसल शुभमन किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं, तभी उनके पीछे की साइड बैठी सारा तेंदुलकर मुड़कर उस तरफ देखती है जिस तरफ गिल किसी अंजान लड़की से बात कर रहे होते हैं। ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
चौथे टेस्ट में दिखेगा गिल का जलवा!
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जिसकी तैयारी में टीम इंडिया जुट गई है। पिछले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी। अब टीम इंडिया चौथे टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी।
इस मैच में शुभमन गिल पर नजरें रहने वाली है। सीरीज के पहले और दूसरे मैच में गिल ने बल्ले से खूब गदर काटा था। दूसरे मैच में उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया था, अभी तक भारतीय कप्तान इस सीरीज में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट में फैंस को गिल से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।