Shubman Gill Yuvraj Singh: पर्थ टेस्ट को मिस करने के बाद शुभमन गिल एडिलेड में जब लौटे थे, तो हर किसी को युवा बल्लेबाज से धमाकेदार पारी की आस थी। हालांकि, एडिलेड में अच्छी शुरुआत का फायदा गिल दोनों ही पारियों में नहीं उठा सके। एडिलेड में जो हुआ सो हुआ। गिल के पास अब गाबा में बल्ले से रंग जमाने का सुनहरा मौका होगा। शुभमन ने साल 2021 में टीम इंडिया को इसी मैदान पर मिली ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गिल के पास अपने ही गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड चकनाचूर करने का बेहतरीन चांस होगा।
गिल के पास गुरु को पछाड़ने का मौका
दरअसल, वनडे और टी-20 के लाजवाब बल्लेबाज रहे युवराज का टेस्ट करियर इतना शानदार नहीं रहा। युवी ने 62 पारियों में सिर्फ 1900 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल 56 इनिंग्स में अब तक 1859 रन बना चुके हैं। गिल अगर गाबा में होने वाले तीसरे टेस्ट में 42 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह युवराज से आगे निकल जाएंगे। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पहली इनिंग में शुभमन ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन वह अपनी इस इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके थे। वहीं, दूसरी पारी में भी गिल 28 रन बनाने के बाद चलते बने थे। मिचेल स्टार्क की अंदर आती हुई गेंद के आगे टीम इंडिया का युवा बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया था।
गाबा में गिल ने जमाया था रंग
साल 2021 में टीम इंडिया ने 32 साल बाद गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकनाचूर करते हुए ऐतिहासिक जीत का स्वाद चखा था। शुभमन गिल ने इस जीत में अहम किरदार निभाया था। मैच की दूसरी पारी में गिल ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दी थी और चेतेश्वर पुजारा के साथ क्रीज पर डटे रहे थे। भारतीय युवा बल्लेबाज ने 146 गेंदों का सामना करते हुए 91 रन की नाबाद पारी खेली थी। दूसरे विकेट के लिए गिल ने पुजारा संग मिलकर 114 रन की अहम साझेदारी निभाई थी। भारतीय टीम शुभमन से गाबा के मैदान पर एक बार फिर ऐसी ही जबरदस्त इनिंग की उम्मीद करेगी। एडिलेड में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों 10 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था।
संबंधित खबरें
World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
25 mins ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines