Shubman Gill IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गर्दन में दिक्कत की वजह से पहला टेस्ट मैच मिस करने वाले शुभमन गिल पुणे टेस्ट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने बताया है कि गिल दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि, गिल प्लेइंग 11 में किसको रिप्लेस करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।
दूसरे टेस्ट के लिए फिट गिल
गर्दन में दिक्कत की वजह से पहला टेस्ट मैच मिस करने वाले शुभमन गिल पुणे में बल्ले से रंग जमाते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम के सहायक कोच रयान डोएशेट ने बताया है कि गिल अगला टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, “वह आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। उनको थोड़ी सी दिक्कत है। उन्होंने बेंगलुरु में नेट्स सेशन में काफी देर तक बैटिंग की थी। मुझे लगता है कि वह यह टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं।” गिल का फिट होकर टीम में लौटना भारतीय टीम के लिए बड़ा बूस्टर है। शुभमन क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।
धांसू फॉर्म में शुभमन गिल
शुभमन गिल का बल्ला क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जमकर बोल रहा है। गिल ने साल 2024 में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान खेली 15 पारियों में गिल के बल्ले से 50.92 की बेमिसाल औसत से 662 रन निकले हैं। गिल इस साल 3 शतक और दो अर्धशतक ठोक चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में भी गिल ने शतकीय पारी खेली थी।
सीरीज बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। पहली पारी में भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था और पूरी टीम सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 402 रन लगाते हुए 356 रन की बढ़ी बढ़त हासिल की थी। दूसरी इनिंग में भारत ने 462 रन जरूर बनाए थे, लेकिन वह कीवी टीम के सामने महज 107 रन का लक्ष्य ही रख सके थे। बेंगलुरु में मिली हार को भुलाकर रोहित की पलटन पुणे में जोरदार पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
53 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines