IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वह सचिन तेंदुलकर के अलावा सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के बेहद करीब हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. इस सीरीज में शुभमन गिल बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. उनके निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड हैं. वह सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं. कप्तान बनने के बाद उन्होंने टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया है. पिछले साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

विज्ञापन

शुभमन गिल के पास तीन रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. गिल अगर इस सीरीज में 424 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम पारियों में 1500 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. ये रिकॉर्ड फिलहाल सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 21 पारियों में 1500 रन बनाए थे. वहीं, गिल ने अब तक बतौर कप्तान टेस्ट में 15 पारियां खेली हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 4 शतक लगाए थे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. अगर वह श्रीलंका के खिलाफ 2 और शतक बना लेते हैं तो उनकी शतकों की संख्या 8 हो जाएगी. ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट में भारत के लिए 7 शतक जड़े हैं.

श्रीलंका में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने अगस्त 1997 में बतौर कप्तान टेस्ट मैच में 143 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अगर गिल 143 रनों से बड़ी पारी खेलते हैं तो वह श्रीलंका की धरती पर सबसे बड़ा सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. उनके पास ये तीनों ही रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. गिल शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं. ऐसे में वह इस रिकॉर्ड को आसानी के साथ तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ