IND vs ENG: जडेजा या शुभमन गिल नहीं, ये खिलाड़ी बना 'इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज'

India vs England: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में कमाल की फील्डिंग करने के लिए टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को ‘इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज’ का मेडल मिला है।

Team India

Team India

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग काफी शानदार रही। वैसे तो टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा और विराट कोहली को काफी शानदार फील्डिंग करने के लिए जाना जाता है लेकिन इस सीरीज में एक दूसरे भारतीय खिलाड़ी ने कमाल की फील्डिंग करके ‘इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज’ का मेडल अपने नाम किया है।

विज्ञापन

अय्यर बने ‘इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज’

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। अय्यर ने सीरीज के दौरान कई बेहतरीन कैच और सटीक थ्रो से टीम इंडिया को सफलता दिलाई थी। जिसके चलते अय्यर को अब ‘इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है। उप-कप्तान शुभमन गिल ने अपने हाथों से श्रेयस को ‘इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज’ का मेडल पहनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अय्यर के बल्ले से निकले 2 अर्धशतक

इस वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उनके बल्ले से इस सीरीज में 2 अर्धशतक भी निकले। 2 अर्धशतक के साथ अय्यर ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 181 रन बनाए। पहले मैच में अय्यर ने 59, दूसरे मैच में 44 और तीसरे मैच में 78 रन की पारी खेली थी। अब ये खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचाते हुए दिखाई देने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ