IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट का ये खास रिकॉर्ड, किया बड़ा कारनामा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Shreyas Iyer-Virat Kohli

Shreyas Iyer-Virat Kohli

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 142 रन से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। तीसरे मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के बल्ले से एकबार फिर से शानदार पारी देखने को मिली। तीसरे मैच में शानदार पारी खेलकर श्रेयस अय्यर ने वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन

अय्यर ने तोड़ा विराट का ये रिकॉर्ड

तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने 64 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान के अय्यर ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे। अब श्रेयस अय्यर ने कोहली का खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, वनडे क्रिकेट में 68 पारियां खेलकर विराट कोहली ने 25 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। वहीं, अब श्रेयस अय्यर को 25 बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने के लिए महज 60 पारियां लगी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटें अय्यर

श्रेयस अय्यर को लंबे समय के बाद इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला, जिसको अय्यर ने दोनों हाथों से भुनाया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अय्यर को वनडे टीम में मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में अय्यर का प्रदर्शन भी शानदार रहा। सीरीज के पहले मैच में अय्यर ने 59, दूसरे मैच में 44 और तीसरे मैच में 78 रन की पारी खेली। अय्यर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

अय्यर के वनडे आंकड़े

श्रेयस अय्यर ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 65 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2602 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर के बल्ले से 5 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। वनडे में अय्यर की बेस्ट पारी नाबाद 128 रन की रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ