KKR से रिलीज होने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया करारा जवाब, रणजी में शतक ठोककर मचाया कोहराम

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ बेहतरीन शतक जमा दिया। हाल ही में उन्हें केकेआर ने रिलीज कर बड़ा झटका दिया था।

KKR

Shreyas Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी सीजन के लिए श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था। 31 अक्टूबर को केकेआर ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की, जिसमें श्रेयस अय्यर का नाम नहीं था। हालांकि श्रेयस ने पिछले साल केकेआर की कप्तानी संभाली थी और टीम को खिताब भी जिताया था। लेकिन आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। लेकिन अय्यर ने रिलीज होने के बाद अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतकीय पारी खेली है।

विज्ञापन

अय्यर ने जड़ा शतक

रणजी ट्रॉफी में 6 नवंबर से मुंबई और उड़ीसा के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई की ओर से श्रेयस अय्यर ने पहले ही दिन शतक ठोक दिया। वह खबर लिखे जाने तक 115 गेंदों में 113 रनों की शानदार पारी खेलकर नाबाद हैं। इस दौरान उन्होंने 15 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। अय्यर अपनी बल्लेबाजी के दौरान बेहतरीन लय में हैं। वे मुंबई के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।

विज्ञापन

6 से 9 नवंबर के बीच मुंबई और उड़ीसा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में फिलहाल पलड़ा मुंबई का भारी है। मुंबई ने इस मैच में अब तक 74.5 ओवर में 323 रन बन लिए हैं। मुंबई की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने सलामी बल्लेबाज को तौर पर 124 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे पहली पारी में खाता नहीं खोल सके।

भारतीय टीम से दूर अय्यर

अय्यर इस साल की शुरुआत में ही भारतीय टेस्ट टीम से दूर हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अय्यर को शुरुआती दो मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन वह भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्हें इसकी वजह से टीम से बाहर निकाल दिया गया था। अय्यर को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी मौका नहीं मिला था। अब वह मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ भी शतक जमाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ