IPL 2026 Auction: प्रीति जिंटा की जगह PBKS के टेबल पर बैठी ये बड़ी हस्ती, खिलाड़ियों की नीलामी में निभाया अहम रोल

IPL 2026 Auction Preity Zinta: 16 दिसंबर को अबुधाबी में आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों का बाजार सज चुका है. ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टेबल पर अकसर नजर आने वाली टीम की मालकिन प्रीति जिंटा मिनी ऑक्शन में नजर नहीं आईं. उनकी जगह टेबल पर खास हस्ती बैठी. आइए जानते हैं.

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अबुधाबी में शुरू हो चुका है. सभी 10 टीमें ऑक्शन टेबल पर उतर चुकी हैं. सभी की नजरें पंजाब किंग्स पर टिकी हुई हैं. हालांकि खिलाड़ियों का तीसरे सेट खत्म होने तक पंजाब ने एक भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा. अकसर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ऑक्शन में नजर आती हैं. लेकिन इस बार वह ऑक्शन में नजर नहीं आईं. उनकी जगह पर बड़ी हस्ती ऑक्शन टेबल पर बैठी.

विज्ञापन

प्रीति जिंटा की जगह कौन बैठा?

प्रीति जिंटा ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स के टेबल पर मौजूद रहती हैं. लेकिन आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में प्रीति ऑक्शन टेबल पर नजर नहीं आईं. हालांकि फैंस प्रीति का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे. हालांकि प्रीति की जगह पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर खुद नजर आए. वह खिलाड़ियों पर अपनी रणनीति के अनुसार बोली लगा रहे थे. बता दें पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 का फाइनल खेला था. हालांकि आरसीबी ने पंजाब को हराया था.

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन पर लगी सबसे बड़ी बोली

कैमरून ग्रीन पर केकेआर ने ऐतिहासिक बोली लगाकर अपने दल का हिस्सा बना लिया. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. उन्हें 25.2 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा. इसके अलावा मथीशा पथिराना को भी केकेआर ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को 8.4 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया. आकिब ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी.

विज्ञापन

पंजाब ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ