IPL 2026 Auction: फिर लेडी लक के साथ ऑक्शन में पहुंची KKR, अपने लुक्स से कहर ढाती दिखी Jahnavi Mehta  

IPL 2026 Auction: कोलकाता की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उतरी है. उसका असर भी अभी तक ऑक्शन में देखने को मिला है. टीम ने कई खिलाड़ियों पर अब तक बोली लगाई है. हालांकि उससे ज्यादा केकेआर की लेडी लक पर चर्चा चल रही है. ऑक्शन टेबल पर एक बार फिर से टीम की को ओनर जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी नजर आ रही है.

IPL 2026 Auction jahnavi mehta KKR

IPL 2026 Auction jahnavi mehta KKR

IPL 2026 Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ी पर्स के साथ उतरी है. जहां पर टेबल पर भी इसका असर देखने को मिला है. फ्रेंचाइजी ने अब तक 3 विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा फ्रेंचाइजी की को ओनर जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता ने बटोरा है. जाह्नवी का खास लुक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मेहता पिछले कई ऑक्शन से टेबल पर नजर आती हैं. 

विज्ञापन

जाह्नवी मेहता ने खींचा सभी का ध्यान 

केकेआर के ऑक्शन टेबल पर नजर आ रहीं जाह्नवी मेहता भारत के बड़े बिजनेसमैन जय मेहता और बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी हैं. जाह्नवी तीसरी बार ऑक्शन टेबल में नजर आई है. फैंस उनकी मां जूही चावला के साथ उनका चेहरा मिला रहे हैं. सोशल मीडिया पर जाह्नवी की सादगी पर भी चर्चा चल रही है. वो खास लुक्स से वो कहर ढा रही हैं. हर ऑक्शन में उनके लुक्स की चर्चा होती है. मेहता ऑक्शन टेबल के अलावा चर्चा से बहुत दूर रहती है. जाह्नवी को फैंस फिल्मी पर्दे पर देखना चाहते हैं, लेकिन वो पिता की तरह बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देती हैं.

विज्ञापन

केकेआर की टीम ने इन 3 खिलाड़ियों पर लगाई बोली 

अब तक मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 3 खिलाड़ियों पर बोली लगाई है. फिन एलन को केकेआर की टीम ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. वहीं इसके अलावा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपये खर्च करके अपने साथ जोड़ा है. केकेआर की टीम ने इसके अलावा कैमरून ग्रीन को भी 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. ग्रीन अब आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. अभी भी फ्रेंचाइजी के पास 19.10 करोड़ का पर्स बचा हुआ है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ