बेटे का नहीं हुआ Asia Cup में चयन, तो श्रेयस अय्यर के पिता ने निकाली भड़ास, जमकर सुनाई खरी खोटी

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। अब उनके पिता का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने जमकर खरी खोटी सुनाई है।

cricket News (18)

Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। कई युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज हुए हैं। नजरअंदाज होने वाले खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर भी रहे, जिन्होंने आईपीएल 2025 के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी रनों का अंबार लगाया था। लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए मौका नहीं मिला। अब श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने बेटे के चयन न होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

क्या बोले श्रेयस अय्यर के पिता?

अगर देखा जाए तो श्रेयस अय्यर एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में डिसर्व करते थे। क्योंकि ये खिलाड़ी लगातार आईपीएल में रन बना रहा है। आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में श्रेयस के पिता संतोष अय्यर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि श्रेयस को भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाने के लिए और क्या करना होगा। ‘वह आईपीएल में साल दर साल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स तक, और वह भी एक कप्तान के रूप में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 2024 में केकेआर को आईपीएल खिताब दिलाने के लिए अपनी कप्तानी की और इस साल पीबीकेएस को फाइनल तक भी पहुंचाया।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि मेरे बेटे को भारतीय कप्तान बना दिया जाए, लेकिन कम से कम उन्हें टीम में तो जगह मिलनी चाहिए। हालांकि, मैं आपको बता दूं कि अगर उन्हें भारतीय टीम से बाहर भी कर दिया जाए, तो भी उनके चेहरे पर कोई नाराजगी नहीं दिखती। वो बस यही कहते हैं। ‘मेरा नसीब है! अब तुम कुछ नहीं कर सकते।’ वो हमेशा शांत और संयमित रहते हैं। वो किसी पर दोष नहीं मढ़ते। अंदर ही अंदर, वो स्वाभाविक रूप से निराश हैं।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

भारत के लिए अय्यर ने अब तक 51 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 30.66 की औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट के साथ 1104 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2023 में खेला था। इसके अलावा आईपीएल 2025 में उन्होंने 17 मैचों में 50.33 की औसत के साथ 604 रन बनाए थे। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टूर्नामेंट के दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने 5 मैच में 48.60 की औसत के साथ 243 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ