PBKS vs MI: जो नहीं कर सके धोनी-रोहित वो श्रेयस अय्यर ने कर दिखाया, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाकर श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। श्रेयस अय्यर ने वो कर दिखाया है, जो आज तक एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने नहीं किया वो श्रेयस अय्यर ने कर दिखाया है।

IPL 2025 - 2025-06-02T142504.181

Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां अब उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से होगा।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लेकिन पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो बने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, जिन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उनके अलावा नेहाल वढेरा और जोस इंग्लिश ने भी अहम पारियां खेलीं।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीसरी टीम फाइनल में

श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स, और अब 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया है। पंजाब ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था। जो आज तक एमस धोनी और रोहित शर्मा ने नहीं किया वो श्रेयस अय्यर ने कर दिखाया है।

मैच का रोमांच और बल्लेबाजों का जलवा

पंजाब की पारी की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, क्योंकि प्रभसिमरन सिंह केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद इंग्लिश, अय्यर और वढेरा ने जिम्मेदारी संभाली। जोस इंग्लिश ने बुमराह के एक ओवर में ही 20 रन ठोक दिए और कुल 38 रन बनाए। वहीं नेहाल वढेरा ने 29 गेंदों में 48 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले गए।

विज्ञापन

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और अंत तक डटे रहे। उन्होंने 41 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। दूसरी ओर, मुंबई के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। अश्विनी कुमार ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ